कौशल विकास एवं स्वरोजगार कार्यक्रम के अंर्तगत आधुनिक व्यवसायिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए मशरूम उत्पादन पर हरदा डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सहायक प्राध्यापक आनंद वर्मा और नरेंद्र खोरे द्वारा महाविद्यालय की मशरूम उत्पादन ईकाई द्वारा ऑयस्टर मशरूम का सफल उत्पादन किया गया। वर्तमान समय में मशरूम एक महंगा उत्पाद है। जो कि प्रोटीन, विटामिन से भरपूर होता है इसका उपयोग भोज्य पदार्थों के रूप में, औषधियो के रूप में, सौदर्य प्रसाधन के रूप में किया जाता है ।


