




Barkatullah University में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निम्न विधाओं में स्थान प्राप्त किया —
- #Mimicry — प्रथम स्थान – रितिका अग्रवाल
- #Mime — द्वितीय स्थान – ऋषभ, विनय, प्रथम, तनिष्क, गौरव
- #Skit — तृतीय स्थान – ऋषभ, प्रथम, तनिष्क, पलक, दीक्षा
- #Group_Song_Western — तृतीय स्थान अंशिका, साक्षी, विनय, श्रद्धा, मानस
महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया तथा कहा कि युवा उत्सव जैसे मंच विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कला एवं प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों की सफलता से महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है।