

हरदा डिग्री कॉलेज की एनसीसी यूनिट के कैडेट भगवानदास अहिरवार का चयन अग्निवीर भर्ती के माध्यम से भारतीय सेना में हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
भगवानदास अहिरवार ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम उन्हें भारतीय सेना में चयन के रूप में मिला।
महाविद्यालय के प्राचार्य, एनसीसी अधिकारी एवं समस्त स्टाफ ने भगवानदास को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल छात्र के लिए बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर यह भी बताया गया कि एनसीसी कैडेट्स को मिल रहा नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास उन्हें ऐसे राष्ट्रीय स्तर के अवसरों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
भगवानदास अहिरवार की इस उपलब्धि से अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे और देश सेवा के लिए आगे बढ़ने का संकल्प लेंगे।