


हरदा डिग्री कॉलेज के लाइफ साइंस विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए जैव-विविधता विषय पर एक शैक्षणिक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।
इस शैक्षणिक गतिविधि में विद्यार्थियों ने “Biodiversity of Prokaryotes and Cryptogams” विषय पर अपने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों ने विषय को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हुए अपने ज्ञान और प्रस्तुतीकरण कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
सेमिनार में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. सुनील कुमार बौरासी, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए विद्यार्थियों को प्रेजेंटेशन स्किल्स, वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temper) एवं विषय-वस्तु की गुणवत्ता पर महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।
डॉ. बौरासी ने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का विस्तार करने तथा रिसर्च-ओरिएंटेड अध्ययन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार समन्वयक आनंद वर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में शैक्षणिक दक्षता, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सेमिनार का संचालन श्रीमती अभिलाषा टांक द्वारा किया गया। इस सफल आयोजन पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. गिरीश सिंघल, प्राचार्य डॉ. अभिलाषा सिंघल एवं उप प्राचार्य गणेश कुमार श्रीवास्तव ने बधाई प्रेषित की।
कार्यक्रम में जीव विज्ञान संकाय से सत्येंद्र सिंह परिहार, पवन कुमार राठौर, नरेंद्र खोर, मुस्कान जैन एवं करिश्मा यादव उपस्थित रहे।