You are currently viewing हरदा डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 170 विद्यार्थियों का चयन

हरदा डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 170 विद्यार्थियों का चयन

Harda Degree College द्वारा कॉलेज परिसर में रोजगार मेला 2025-26 का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 30 कंपनियों एवं संस्थानों ने भाग लिया और विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए।

कार्यक्रम में लगभग 700 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें से 170 विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

रोजगार मेले में प्रमुख रूप से निम्न कंपनियाँ एवं संस्थान शामिल रहे —

  • MRF Tyres
  • Jio Digital
  • Tata AIG
  • Tata AIG Health Insurance
  • SBI Life Insurance
  • District Industries Centre
  • White Fresh Milk
  • Life Line & Life Solution
  • IndusInd Bank Bharat Financial Inclusion Ltd.
  • Raroma Biochem & Fertilizer Pvt. Ltd.

रोजगार मेले के दौरान विद्यार्थियों का इंटरव्यू, करियर काउंसलिंग एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहा।

महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उद्योगों एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं।