

हरदा डिग्री कॉलेज की एनसीसी कैडेट अनुष्का बारपेटे ने कर्नाटक के बल्लारी जिले के तोरनगल्लू में आयोजित National NCC Camp ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ में सफलतापूर्वक सहभागिता की। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा एवं कर्नाटक डायरेक्ट्रेट के लगभग 700 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। अनुष्का बारपेटे ने 36 मध्यप्रदेश बटालियन एवं इंदौर ग्रुप का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शिविर के दौरान कैडेट्स को विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिला। अनुष्का ने इन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी क्षमता और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य, एनसीसी अधिकारी एवं स्टाफ ने अनुष्का की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाते हैं।
अनुष्का बारपेटे की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।