


Harda Degree College के MBA प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को वन विभाग हरदा द्वारा संचालित #बाँस_उद्योग_केंद्र (CFC) टिमरनी में शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण (Internship Visit) कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बाँस उत्पादन, विभिन्न उपयोगी वस्तुओं के निर्माण की प्रक्रिया, मार्केटिंग एवं सेल्स से संबंधित कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा।
भ्रमण के दौरान CFC केंद्र प्रभारी श्री डी.के. सर द्वारा विद्यार्थियों को बाँस उद्योग से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, उत्पादन प्रक्रिया एवं रोजगार की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने बाँस से निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया तथा उनकी निर्माण प्रक्रिया को नजदीक से समझा।
इसके साथ ही विद्यार्थियों ने बाँस शिल्प क्लस्टर केंद्र उड़ा का भी भ्रमण किया, जहाँ स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे हस्तशिल्प एवं बाँस आधारित उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। इस औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को प्रबंधन, उत्पादन एवं विपणन के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने भी इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।