











Harda Degree College में प्रवेश उत्सव (Fresher Party) एवं मेरिट विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले महाविद्यालय के 10 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। फ्रेशर पार्टी में Miss Fresher का खिताब गौरी पालीवाल तथा Mr. Fresher का खिताब यथार्थ सोनकर को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मादिक रुनवाल तथा एडवोकेट रूपल बंसल को आमंत्रित किया गया।
हाल ही में Barkatullah University द्वारा घोषित सत्र 2023-24 की मेरिट सूची में हरदा डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया। सम्मानित विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है —
- Arshiya Naz — BBA (University में द्वितीय स्थान)
- Aditi Agrawal — BCA (University में तृतीय स्थान)
- Dipika Vishvakarma — BCA (University में सप्तम स्थान)
- Khushi Pandey — B.Com. (University में तृतीय स्थान)
- Krati Agrawal — B.A. (University में चतुर्थ स्थान)
- Ritika Vishnoi — B.A. (University में पंचम स्थान)
- Charchita Khetan — B.A. (University में षष्ठम स्थान)
- Chhaya — M.Sc. Botany (University में चतुर्थ स्थान)
- Madhvi Gour — M.Sc. Microbiology (University में चतुर्थ स्थान)
- Soni Dhamnani — M.Com. (University में तृतीय स्थान)
महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है।